Edited By Urmila,Updated: 19 Oct, 2022 11:47 AM

सी.एम. मान ने आज विजिलेंस अधिकारियों से चंडीगढ़ में सी.एम. मुलाकात की।
चंडीगढ़: सी.एम. मान ने आज विजिलेंस अधिकारियों से चंडीगढ़ में सी.एम. मुलाकात की। इस दौरान सी.एम. मान ने विजिलेंस के अधिकारी ए.आई.जी. मनमोहन कुमार और चीफ विजिलेंस वरिंदर कुमार की पीठ थपथपाई और उन्हें सम्मानित किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर उनकी सराहना भी की। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सी.एम. भगवंत मान ने उन्हें पूरी छूट दी है। विजिलेंस का काम भ्रष्टाचार को रोकना है जिसके चलते वह आगे भी ईमानदारी से काम करते रहेंगे।
गौरतलब है कि विजिलेंस अधिकारी ए.आई.जी. मनमोहन कुमार को सुंदर शाम अरोड़ा ने 1 करोड़ की ऑफर दी थी। अरोड़ा ने कहा था कि उन पर हुए केसों में से उन्हें निकाले लेकिन ए.आई.जी. ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए अरोड़ा को 50 लाख रुपए की रिश्वत देते रंगे हाथों पकड़ गिरफ्तार कर लिया। वह इस समय विजिलेंस की गिरफ्त में हैं और उनके खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान चीफ विजिलेंस अधिकारी वरिंदर कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here