चब्बेवाल हलके में गरजे CM भगवंत मान, कांग्रेस और भाजपा पर साधे निशाने

Edited By Kalash,Updated: 09 Nov, 2024 03:00 PM

cm bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा आज होशियारपुर के गांव में डॉ. इशांक चब्बेवाल के हक में चुनाव प्रचार किया गया।

होशियारपुर : मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा आज होशियारपुर के गांव में डॉ. इशांक चब्बेवाल के हक में चुनाव प्रचार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा संबोधन में जहां पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनवाई गई वहीं उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर हमला बोला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों के काम के लिए खजाना कभी खाली नहीं हुआ बस इनकी नियत साफ नहीं थी।       

सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में 20 नवंबर को चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। वह चारों विधानसभा क्षेत्रों में गए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह गिद्दड़बाहा, बरनाला में गए तो हर जगह लोगों के बीच यही मुकाबला चल रहा है कि किस गांव में कितनी सरकारी नौकरियां मिल गई है।

उन्होंने कहा कि बिजली का बिल जीरो आ रहा है। बिना कट के अब बिजली मुहैया करवाई जा रही है। यहां तक ​​कि थर्मल प्लांट भी खरीदे जा रहे हैं। अब भी वही खंभे हैं, वही तारें हैं बस सरकारों की नीयत साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कोई स्कूल, कॉलेज, सड़क नहीं बनाई गई और जो सड़कें बनी हुई थी उन पर टोल प्लाजा लगा दिए गए। इसके साथ ही न तो युवाओं तो नौकरी दी गई फिर सरकार का खजाना खाली कैसे रहा।    

सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के प्रधान अरविंद केजरीवाल खुद दिल्ली की सड़कों पर घूंम कर जीते हैं। पहले भाजपा और कांग्रेस के नेता फोन पर ही जीत जाते थे। इस दौरान सी.एम. मान ने उप-चुनाव में कांग्रेस के भारी अंतर से हारने का दावा किया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!