एक कार में 3 से अधिक लोग कर सकेंगे सफर, बस में बैठेंगी पूरी सवारियांः कैप्टन

Edited By Mohit,Updated: 27 Jun, 2020 09:41 PM

cm amarinder singh

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज अपने प्रोग्राम के दौरान लोगों से कई मुद्दों पर बातचीत की।

जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज अपने प्रोग्राम के दौरान लोगों से कई मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने लोगों को और राहत देते हुए कहा कि एक कार में परिवार के 3 से अधिक लोग सफर कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में सवारियों की पूरी क्षमता से बसें चलाने का भी भरोसा दिलाया है लेकिन इसके लिए हर सवारी को मास्क पहनना जरुरी होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में पूरी सवारियों से बसें चलाई जाएंगी लेकिन उनमें बैठने वाली हर सवारी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।    

इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी के पंजाब में बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताई और पंजाब वासियों से अपील की कि वह सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना करें और मास्क लगाकर रखें। कैप्टन ने कहा कि अगर पंजाब के हालात और ज्यादा बिगड़ते हैं तो फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। लोगों को अपील करते हुए कैप्टन ने कहा कि इन हालातों पर आप लोग ही काबू पा सकते हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!