पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प, मचा हड़कंप

Edited By Kalash,Updated: 05 Dec, 2024 03:33 PM

clash between punjab police and farmers

मानसा में पुलिस और किसानों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई।

मानसा : मानसा में पुलिस और किसानों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार गुजरात गैस पाइपलाइन का विरोध करने के लिए किसान बठिंडा जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर उन्हें रोकने की कोशश की और किसानों पर लाठीचार्ज किया। इस कारण मौके पर हड़कंप मच गया।   

इस दौरान किसानों ने भी पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। झड़प के दौरान कई पुलिस अधिकारी और किसान घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार किसान बठिंडा के गांव लेलियाना में गुजरात गैस पाइपलाइन का विरोध करने जा रहे थे। इस दौरान किसानों को आगे जाने से रोकने के लिए मानसा पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। जब पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया और पुलिस को किसानों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!