OMG: पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार, गुप्तांग में डाला प्लास्टिक

Edited By Vatika,Updated: 28 Jun, 2022 11:14 AM

clash between husband wife

भिंडर कालोनी में एक पति ने पति-पत्नी के रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी पत्नी के गुप्तांग में प्लास्टिक की चीज

समाना (अशोक) : भिंडर कालोनी में एक पति ने पति-पत्नी के रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी पत्नी के गुप्तांग में प्लास्टिक की चीज डालने की जानकारी मिली है। पीड़ित महिला ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि उसका अपने पति से पिछले 3-4 माह से झगड़ा चल रहा है। इसके चलते उसका पति उससे मार-पीट करता रहता है।

गत दिन सायं करीब सात बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान उसके पति नवजोत सिंह पुत्र पलविंदर सिंह ने उससे मार-पीट की और उसका पति उसे कमरे में ले गया और उसे जबरी शराब पिलाई गई। शराब का नशा होने से वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके पति ने उसके गुप्तांग में प्लास्टिक की कोई चीज डाल दी। सुबह करीब 4 बजे जब उसे होश आया तो उसके गुप्तांग में दर्द हो रहा था।

उसने अपने पति से गुप्तांग में दर्द होने संबंधी बताने पर उसके पति ने उसे दवा लाकर दी। पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद उसके पति ने उसे पुरा दिन कमरे में बंद रखा। लेकिन तब उसके पति ने सायं को कमरे का दरवाजा खोला तो वह भाग कर अपने पड़ोसियों के घर चली गई। इसके बाद पूरी घटना संबंधी पुलिस को सूचित किया गया।सिटी पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति नवजोत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!