Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Sep, 2022 01:20 PM

चर्च के प्रबंधकों ने जानकारी देते बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई।
जालंधर(माही) : थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नंदनपुर में कैथोलिक चर्च में तोड़फोड़ की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। चर्च में शीशे और अन्य सामान की तोड़फो़ड़ की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एस.एच.ओ. मकसूदां मनजीत सिंह रंधावा पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चर्च के प्रबंधकों ने जानकारी देते बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से ईसाही भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। अगर ये घटनाएं नहीं रोकी गईं तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे, जिससे पंजाब का माहौल भी खराब हो सकता है। इसका जिम्मेदार भी पुलिस प्रशसान ही होगा। वहीं प्रबंधकों ने एस.एस.पी. जालंधर देहाती संतदीप सिंह से मांग की कि मामले की जांच की जाए और आरोपियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस घटना के कारण गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here