पैलेस के झरने में गिरने से बच्चे की मौत

Edited By Anjna,Updated: 03 Mar, 2019 01:11 PM

child dead

शिक्षक हरविंद्र सिंह निवासी मुक्तसर 23 फरवरी को अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित बठिंडा के एक रिजोर्ट में गए थे। इस दौरान अचानक ही उनका बच्चा गायब हो गया।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): शिक्षक हरविंद्र सिंह निवासी मुक्तसर 23 फरवरी को अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित बठिंडा के एक रिजोर्ट में गए थे। इस दौरान अचानक ही उनका बच्चा गायब हो गया।
PunjabKesari
तलाश करने के बाद जब वेटर ने झरने का पानी कम किया तो वहां पर बच्चा गिरा हुआ मिला। उसे तुरंत बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे  सी.एम.सी. लुधियाना के लिए रैफर कर दिया। जहां उपचार दौरान बच्चे ने सुबह दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि यह हादसा पैलेस वालों की कथित लापरवाही कारण हुआ है।
PunjabKesari
उन्होंने उस झरने में कैमिकल डाला हुआ था, जिसमें फॉग बनी हुई थी। इसी कारण बच्चे का उसमें गिरने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। उधर पैलेस के मैनेजर का कहना था कि यह झरना 20 वर्ष पुराना है और इसे बकायदा मेज लगाकर कवर किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!