Lok Sabha Elections: मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में इस महीने शुरू करेंगे 'आप’ का चुनावी अभियान

Edited By Urmila,Updated: 31 Mar, 2024 10:54 AM

chief minister bhagwant mann will start aap s election campaign

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में मई के पहले सप्ताह लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी का औपचारिक तौर पर चुनावी अभियान शुरू करेंगे।

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में मई के पहले सप्ताह लोकसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी का औपचारिक तौर पर चुनावी अभियान शुरू करेंगे। पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 1 जून को होना है। अभी इसमें 2 महीनो का समय बाकी है। इतनी जल्दी चुनावी अभियान को मुख्यमंत्री फिलहाल तेजी देने के पक्ष में नहीं है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नजदीकी नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री फिलहाल अप्रैल महीने में अपना ध्यान गुजरात, गोवा, दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों की तरफ केंद्रित करेंगे जहां पर पंजाब की तुलना में पहले चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली रैली के बाद अपने साथी मंत्रियों, विधायकों से बैठक करके उन्हें चुनावों के लिए जरूरी टिप्स दिए जाएंगे जिसमें बताया जाएगा कि उम्मीदवारों को फिलहाल अपने स्तर पर छोटी-छोटी सभाओं में भाग लेना है।

वह अपने क्षेत्रों की महत्वपूर्ण संस्थाओं के साथ प्रत्यक्ष तौर पर रू-ब-रू होते रहे। इसमें उन्हें कम से कम एक महीने का समय निकालना है और उसके बाद मई के शुरू से मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं चुनावी अभियान में कूद पड़ेंगे और उनके हाथों में बागडोर रहेगी। मुख्यमंत्री ने अभी अपने कई उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी करना है। इन सीटों पर उम्मीदवार इसलिए घोषित नहीं हो पाए हैं क्योंकि मुख्यमंत्री मजबूत उम्मीदवारों की तरफ देख रहे हैं। यह उम्मीदवार चाहे आम आदमी पार्टी के अंदर के हों या फिर अन्य पार्टियों से संबंध रखते हों। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि उम्मीदवारों का चयन मैरिट पर किया जाए और उन्हीं उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाए जो जीत हासिल करने की स्थिति में हों।

सी.एम. भगवंत मान का प्रयास है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जेल में जाने के बाद गुजरात, गोवा, दिल्ली व अन्य राज्यों में वह पार्टी की ओर से चुनावी प्रचार करे। पंजाब को छोड़ कर अन्य राज्यों में 'आप उम्मीदवारों की ओर से सी.एम. भगवंत मान को बुलाने की मांग लगातार आ रही है। अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठजोड़ चल रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ रही है।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक अब केवल सी.एम. मान रह गए हैं क्योंकि पहले तो अन्य राज्यों में स्टार प्रचारक के तौर पर अरविंद केजरीवाल जाते थे। उनकी अनुपस्थिति में यह जिम्मेदारी भगवंत मान को निभानी है। पंजाब में भी 'आप' सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है इसलिए मुख्यमंत्री को राज्य में 'आप' उम्मीदवारों के चुनावी प्रचार की बागडोर मई के शुरू में संभालनी होगी और उन्हें प्रत्येक सीट पर 3 से 4 दिन देने होंगे। मुख्यमंत्री के कम्पेन की विस्तृत रूप-रेखा आने वाले समय में तैयार की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!