Punjab Budget 2024: सदन में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान, उठाया ये मुद्दा

Edited By Kamini,Updated: 06 Mar, 2024 07:36 PM

chief minister bhagwant mann spoke in the assembly

बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो कहा था उसे करके दिखाया है।

पंजाब डेस्क : बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो कहा था उसे करके दिखाया है। बजट मुख्य रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक 40 हजार 437 नौकरियां दी हैं। सदन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मांग की कि मेनिफेस्टो लीगल डॉक्यूमेंट होना चाहिए। अगर कोई पार्टी 100 दिन में वादा पूरा करने की बात करती है, अगर वह वादा 100 दिन में पूरा नहीं होता है, तो 101वें दिन उस पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पहले दूसरी पार्टियों के मेनिफेस्टो देखकर मेनिफेस्टो  बनाए जाते थे। मैंने संसद में कहा था कि मेनिफेस्टो लीगल डॉक्यूमेंट होना चाहिए होना चाहिए, जब कोई पार्टी जीतती है और सरकार बनाती है तो सरकार को एक संस्था बनानी चाहिए जो मेनिफेस्टो को देखे, समयबद्ध वादे देखे जाने पर अगर वायदे पूरे नहीं होते तो उस पार्टी की मान्यता रद्द कर दी जाए।

यह भी पढ़ें  :  बजट सत्र के चौथे दिन कांग्रेसियों का जबरदस्त हंगामा, जानें क्या बोले प्रताप सिंह बाजवा

बीजेपी ने पहले 15 लाख रुपए और 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ। 2019 में चौकीदार बनाए गए और अब परिवार के सदस्य बन गए हैं। केजरीवाल ने गारंटी देनी शुरू की, जिसे देखकर अब बीजेपी ने भी गारंटिया देनी शुरू कर दी है। सी.एम. मान ने कहा कि हम राजनीति करने नहीं बल्कि लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने आए हैं। हमने जो कहा, वह करके दिखाया कि जब किसी घर में सरकारी नौकरी आती है, तो उस घर की पीढ़ी बदल जाती है। पहले केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में नौकरियां बांटनी शुरू की, अब हम पंजाब में बड़े पैमाने पर नौकरियां दे रहे हैं, जिसे देखकर विरोधी हैरान हैं, विरोधियों को यकीन नहीं हो रहा है क्योंकि उन्होंने कभी नौकरियां दी ही नहीं। 

यह भी पढ़ें  :  Punjab Budget 2024: MLA कुंवर विजय प्रताप ने उठाया ये अहम मुद्दा

कांग्रेस अपने कर्तव्य से भाग गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सदन से बाहर चला जाता है, जबकि पंजाब का बजट पारित होने पर सदन में उपस्थित रहना कांग्रेस का कर्तव्य था। जनता ने उन्हें इसलिए नहीं चुना ताकि हर बार सदन में वॉआउट करें। संसद में बोलने के लिए 40 सेकंड मिलते थे, जिस पर मैं बोलता था क्योंकि यह मेरा कर्तव्य था, लेकिन कांग्रेस ने समय मिलने के बावजूद अपना कर्तव्य नहीं निभाया। जनता सब देख रही है कि आने वाले चुनाव में उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह नौकरियों का रिकार्ड मांग रहे थे। मैं पूरा रिकार्ड लेकर आया हूं, जिसे वह सदन में पढ़कर सुना रहे हैं। कहा अब तक 40,437 सरकारी नौकरियां दी हैं और कल 2487 नौकरियां दे रहे हैं। कांग्रेस को सिर्फ नारेबाजी करनी आती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!