सैलानियों का इंतजार हुआ खत्म, आज से खुलेगा छतबीड़ चिड़ियाघर

Edited By Vatika,Updated: 10 Dec, 2020 09:47 AM

chhatbeer zoo will open from today

पंजाब सरकार ने वन एवं वन्य जीव सुरक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है

चंडीगढ़/मोहाली(अश्वनी,गुरप्रीत): पंजाब सरकार ने वन एवं वन्य जीव सुरक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और सैलानियों, कर्मचारियों और पशुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कोविड-19 प्रोटोकोल की पालना करते हुए 10 दिसम्बर से छत्तबीड़ चिडिय़ाघर को दोबारा खोलने की मंजूरी दे दी है।

PunjabKesari

फील्ड डायरैक्टर एम.सी. जूलॉजिकल पार्क, छत्तबीड़ डाक्टर एम. सुधागर ने बताया कि पहली बार सैलानियों को शेर के बच्चे अमर, अर्जुन और दिलनूर को देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही भारतीय लोमड़ी को अपने नए जन्मे बच्चों के साथ पहली बार देखा जा सकेगा। इसके अलावा चिडिय़ाघर में सैलानियों के लिए बहुत-सी नई सुविधाएं जैसे मॉम एंड बेबी केयर रूम, मुफ्त वाई-फाई हॉटस्पॉट, कॉफी बूथ, कंट्रोल रूम, सैल्फी प्वाइंट्स, नया आराम घर, परेशानी रहित पार्किंग, टच फ्री हैंड वॉश और सैनिटाइजर डिस्पैंसर भी दिए जा रहे हैं।  चिडिय़ाघर प्रशासन ने छत्तबीड़ जू को दोबारा खोलने के लिए तैयारी मुकम्मल कर ली है। 

PunjabKesari

ये होंगे निर्देश
सैलानियों के लिए चिडिय़ाघर सोमवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन खोला जाएगा। सैलानियों को सुबह 9.&0 से शाम 4.&0 बजे तक एंट्री करने की आज्ञा होगी। एक दिन में अधिक से अधिक 2700 सैलानियों की एंट्री हो सकेगी और एंट्री टिकट सिर्फ 2 घंटों के लिए वैध होगी। 

  •  सुबह 09.30 बजे चिडिय़ाघर में एंट्री शुरू
  •  सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक 900 सैलानी एंट्री कर सकते हैं।
  • सुबह 11.30 से 12.00 बजे तक स्वच्छता के लिए अंतराल।
  • दोपहर 12.00 से 2.00 बजे तक 900 सैलानी एंट्री करेंगे।
  •  2.00 से 2.30 बजे तक स्व्च्छता के लिए अंतराल।
  •    दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक 900 सैलानी एंट्री कर करेंगे। 
  •     4.30 बजे चिडिय़ाघर में एंट्री बंद कर दी जाएगी।

ऑनलाइन बुकिंग 
चिडिय़ाघर में एंट्री, पार्किंग, बैटरी संचालित कारों की टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। इसके लिए लिंक चिडिय़ाघर की वैबसाइट पर दिया गया है। जो सैलानी अपने घर से ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर सकते वे क्यू.आर. कोड प्रणाली और पी.ओ.एस. मशीनों के जरिए नकद लेन-देन के साथ चिडिय़ाघर के बुकिंग काऊंटर से टिकटें ले सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!