Edited By Kalash,Updated: 16 Feb, 2022 09:55 AM
पंजाबी अदाकार दीप सिद्धू के देहांत पर मुख्यमंत्री चणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट करते हुए दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री चन्नी
जालंधर : पंजाबी अदाकार दीप सिद्धू के देहांत पर मुख्यमंत्री चणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट करते हुए दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्हें प्रसिद्ध अदाकार और सामाजिक कार्यकर्ता के देहांत के बारे में जान कर बहुत दुख हुआ। उन्होंने कहा कि उनके विचार और प्रार्थनाएं दुखी परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।
यह भी पढ़ें : वाराणसी पहुंचे CM चन्नी, श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व की दी बधाई
गौरतलब है कि दिल्ली से पंजाब आते समय कुंडली मानेसर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दीप सिद्धू का देहांत हो गया। दीप सिद्धू कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। उस समय लाल किले में हुई हिंसा को लेकर उन्हें आरोपी बताया गया था। इस मामले में दीप सिद्धू को गिरफ्तार भी किया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here