Breaking: चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव, इस पार्टी ने मारी बाजी
Edited By Kalash,Updated: 04 Mar, 2024 02:19 PM
चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। भाजपा द्वारा 'I.N.D.I.A' गठबंधन को हराकर जीत अपने नाम की गई है
चंडीगढ़: चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। भाजपा द्वारा 'I.N.D.I.A' गठबंधन को हराकर जीत अपने नाम की गई है। अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कुलजीत सिंह संधू चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर होंगे।
यह भी पढें :पंजाब विधानसभा शुरू होते ही हंगामा, सी.एम. मान व बाजवा में हो रही तीखी बहस (video)
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव में 19 वोट मिले हैं। वहीं 'I.N.D.I.A'गठबंधन की सहयोगी पार्टियां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को 16 वोट मिली और 1 वोट अवैध हो गई। यहां यह भी बता दें कि चंडीगढ़ भाजपा के किसानों के बारे में दिए विवादित बयान के बाद शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here