CBSE Board Exam 2025: प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान, यहां जानें Date...

Edited By Vatika,Updated: 04 Dec, 2024 09:04 AM

cbse board exam 2025

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने सत्र 2024-25 के लिए कक्षा

लुधियाना (विक्की): सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं, आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजैक्ट कार्यों के आयोजन हेतु दिशा- निर्देश जारी किए हैं। ये परीक्षाएं 1 जनवरी से प्रारंभ होंगी।

सी.बी.एस.ई. ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे प्रैक्टिकल पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करें और प्रयोगशालाओं की तैयारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, आंतरिक परीक्षकों की नियुक्ति भी समय पर की जाए। बोर्ड ने यह भी कहा कि परीक्षा की तिथियों की जानकारी अभिभावकों को समय रहते दी जाए। सी.बी.एस.ई. ने कहा कि कैंडिडेट्स की सूची ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम बैसे वैरीफाइड की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि विषय और श्रेणी (नियमित/कम्पार्टमेंट/सुधार) सही हो। स्कूलों में पर्याप्त संख्या में प्रैक्टिकल उत्तर-पुस्तिकाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं बोर्ड द्वारा नियुक्त बाहरी परीक्षकों की निगरानी में संचालित होंगी। बोर्ड ने इस प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं। 


क्षेत्रीय कार्यालयों को सी.बी.एस.ई. के निर्देश
* दिशा-निर्देशों को समय पर स्कूलों के साथ साझा करें।
* सभी स्कूलों में प्रैक्टिकल के अंकों की अपलोडिंग तय समय सीमा के भीतर पूरी हो।
* बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
* उत्तर पुस्तिकाएं समय पर स्कूलों को उपलब्ध कराई जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!