CBSE 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रायोगिक गणित ले सकेंगे छात्र

Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2020 10:47 AM

cbse 11th and 12th grade students will be able to take practical mathematics

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) ने उन छात्रों के लिए उ‘च माध्यमिक स्तर पर एक ऐच्छिक विषय के रूप में ‘प्रायोगिक’ पेश किया है, जो आगे चलकर इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं और जिसके लिए इस विषय की व्यापक समझ की जरूरत होती है।

लुधियाना(विक्की):  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) ने उन छात्रों के लिए उ‘च माध्यमिक स्तर पर एक ऐच्छिक विषय के रूप में ‘प्रायोगिक’ पेश किया है, जो आगे चलकर इंजीनियरिंग जैसी पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं और जिसके लिए इस विषय की व्यापक समझ की जरूरत होती है।   

ऐच्छिक (इलैक्टिव) विषय का लक्ष्य गणित एवं सांख्यिकी की बुनियादी समझ और वाणिज्य एवं सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उनके उपयोग के ज्ञान का विकास करना है। इसे 2020 के अकादमिक सत्र से 11वीं कक्षा के छात्रों हेतु ऐच्छिक विषय के तौर पर पेश किया जाएगा। जिन छात्रों ने 10वीं कक्षा में ‘बेसिक मैथेमैटिक्स’ लिया था, उन्हें उ‘च माध्यमिक स्तर पर ‘प्रायोगिक’ रखने की इजाजत मिलेगी।

सी.बी.एस.ई. ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा है, ‘‘उच्चतर अध्ययन में अर्थशास्त्र, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान और कई अन्य क्षेत्रों में गणित का व्यापक उपयोग होता है। यह पाया गया है कि गणित का मौजूदा पाठ्यक्रम विज्ञान विषयों के अनुरूप है जबकि यह विश्वविद्यालयी शिक्षा में वाणिज्य या सामाजिक विज्ञान आधारित विषयों के ज्यादा अनुरूप नहीं है।’’   वहीं सी.बी.एस.ई. विदेशों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की लंबित परीक्षाएं भी नहीं लेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!