Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 11:36 AM
खाकी एक बार फिर दागदार हो गई है। दरअसल, जिला तरनतारन की पुलिस चौकी सभरा के इंचार्ज ए.एस.आई. संजीवन कुमार को सरकारी क्वार्टर में शादीशुदा महिला के साथ लोगों ने आपत्तिजनक हालत में काबू किया है।
तरनतारन(रमन): खाकी एक बार फिर दागदार हो गई है। दरअसल, जिला तरनतारन की पुलिस चौकी सभरा के इंचार्ज ए.एस.आई. संजीवन कुमार को सरकारी क्वार्टर में शादीशुदा महिला के साथ लोगों ने आपत्तिजनक हालत में काबू किया है। लोगों के चंगुल से छूट कर उक्त ए.एस.आई. थाने पहुंच गया। किसान संघर्ष कमेटी और ग्रामीणों द्वारा धरने दौरान की गई नारेबाजी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है जिस चौकी में ए.एस.आई. संजीवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, वह उसी चौकी का इंचार्ज है।
जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. संजीवन कुमार 6 माह पहले थाना पट्टी की पुलिस चौकी सभरा का इंचार्ज बना था। पुलिस चौकी के साथ ए.एस.आई. संजीवन कुमार का सरकारी क्वार्टर था। इस क्वार्टर में रात को अक्सर उक्त थानेदार विवाहित महिला को बुलाता था। इस संबंधी गांव के लोगों ने चौकी इंचार्ज को कई बार चेतावनी दी। सोमवार को सुबह करीब 6 बजे महिला नवदीप कौर पत्नी संदीप स्ंिाह निवासी घरियाला हाल सुल्तानविंड (अमृतसर) ए.एस.आई. संजीवन कुमार के सरकारी क्वार्टर में पहुंची।
इलाके के लोगों ने सरकारी क्वार्टर में दोनों को आपत्तिजनक हालत में काबू कर लिया। लोगों ने ए.एस.आई. संजीवन कुमार को बीच सड़क मारपीट का शिकार बनाया। लोगों के चुंगल से छूटकर ए.एस.आई. संजीवन कुमार पुलिस चौकी सभरा जा पहुंचे। इस दौरान किसान संघर्ष कमेटी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।मामले का पता चलते ही एस.पी. तिलक राज, डी.एस.पी. सोहन सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ के प्रभारी हरदीप सिंह, थाना सदर पट्टी के प्रभारी राजेश कक्कड़, सरहाली के प्रभारी तरसेम मसीह, हरिके थाने के प्रभारी बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे।डी.एस.पी. सोहन सिंह ने लोगों को शांत करते हुए ए.एस.आई. संजीवन कुमार और महिला नवदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए। केस दर्ज होते ही लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि इस सारे घटनाक्रम की सोशल मीडिया पर सारा दिन खूब चर्चा रही।