Edited By Kalash,Updated: 07 Mar, 2024 11:58 AM
रूस में फंसे पंजाब के 5 युवकों के परिजनों ने सरकार से सहायता की मांग की है
पंजाब डेस्क : रूस में फंसे पंजाब के 5 युवकों के परिजनों ने सरकार से सहायता की मांग की है। परिजनों द्वारा सरकार से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इसे लेकर उक्त युवकों के परिजनों ने भारतीय दूतावास और केंद्र को पत्र लिख सभी पंजाब और हरियाणा के युवाओं को बचाने की मांग की।
यह भी पढ़ें : Kisan Andolan: किसान शुभकरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला खुलासा
आपको बता दें कि रूस में फंसे सात भारतीयों की पहचान 23 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, 24 वर्षीय गगनदीप सिंह, 24 वर्षीय लवप्रीत सिंह, 22 वर्षीय नारायण सिंह, 21 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, 20 वर्षीय हर्ष कुमार और 21 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। इनमें से 5 युवक पंजाब और बाकी दो हरियाणा से हैं।
यह भी पढ़ें : मिड डे मील वर्करों के लिए अहम कदम उठाने जा रही सरकार, मांगे Proposal
गौरतलब है कि रूस में फंसे युवाओं का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्हें रूस में सैन्य सेवा में धोखा दिया गया था और यूक्रेन पर मास्को के युद्ध लड़ने के लिए उन्हें जबरन भेजा गया है। इस वीडियो में 7 लोग हुड या स्कल कैप के साथ सैन्य शैली की विंटर जैकेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वे एक कमरे के अंदर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनमें से छह एक कोने में छिपे हुए हैं, जबकि सातवां - हरियाणा के करनाल का 19 वर्षीय हर्ष - एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करता है जिसमें वह अपनी स्थिति समझाता है और मदद मांगता है। उक्त युवक अच्छी नौकरी पाने के लिए टूरिस्ट वीजा पर रूस गए थे, लेकिन अब वे यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ने को मजबूर हैं। इन भारतीयों को रुसी सेना में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अब इन युवकों के परिजनों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here