पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर लाखों ठगने का मामला, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 07 Feb, 2024 03:05 PM

case of cheating lakhs on the pretext of sending them to portugal

व्यक्तियों ने उसकी बेटी मनीषा रानी को पुर्तगाल भेजने का झांसा दे कर 10 लाख रुपए ले लिए।

पटियाला : थाना अनाज मंडी की पुलिस ने पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी के आरोप में 4 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें निखिल निवासी जनता नगर गिल रोड लुधियाना, साहिल निवासी रिपुदमन मोहल्ला नाभा, प्रेरणा मेहता, हरमन निवासी जनता नगर नज़दीक अरोड़ा पैलेस लुधियाना शामिल हैं।

इस मामले में दर्शन सिंह निवासी अमन नगर पटियाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त व्यक्तियों ने उसकी बेटी मनीषा रानी को पुर्तगाल भेजने का झांसा दे कर 10 लाख रुपए ले लिए और बाद में न तो लड़की को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!