Edited By Kamini,Updated: 13 Apr, 2024 05:19 PM
सरगुन मेहता आज पंजाबी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। हाल ही में सरगुन मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पंजाब डेस्क : सरगुन मेहता आज पंजाबी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। हाल ही में सरगुन मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में सरगुन मेहता शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं और अलग-अलग एंगल से पोज दे रही हैं। सरगुन के शेयर करते ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। सरगुन को बचपन से ही एक्टिंग और डांसिंग का शौक था। बता दें बचपन में सरगुन और उनके छोटे भाई ने लोकप्रिय टीवी शो 'बूगी वूगी' में हिस्सा लिया था लेकिन दोनों को रिजेक्ट कर दिया गया था।
बता दें कि सरगुन मेहता ने साल 2015 में टीवी से पंजाबी सिनेमा की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म 'अंग्रेज' थी। इस फिल्म में उनके साथ अमरिंदर गिल और बीनू ढिल्लों मुख्य भूमिका में नजर आए थे। सरगुन मेहता ने अपनी पहली ही फिल्म से सभी का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए सरगुन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।
अपनी पहली ही फिल्म से सरगुन पंजाब की स्टार बन गईं। सरगुन मेहता ने अपनी पहली ही फिल्म से सभी का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए सरगुन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से सरगुन पंजाब की स्टार बन गईं। इस फिल्म को पंजाबी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म माना जाता है। ये फिल्म बहुत बड़ी हिट रही है. इस फिल्म के लिए सरगुन मेहता ने फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here