Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jan, 2018 07:52 PM
मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से सीमावर्ती राज्य होने के नाते आंतरिक तथा बाहरी मुश्किलों से निपटने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण के वास्ते 50 करोड़ रूपए की मदद मांगी है।
...
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से सीमावर्ती राज्य होने के नाते आंतरिक तथा बाहरी मुश्किलों से निपटने के लिए पुलिस आधुनिकीकरण के वास्ते 50 करोड़ रूपए की मदद मांगी है।
कैप्टन ने पंजाब के राज्यपाल बीपी बदनौर के साथ आज राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान आंतरिक सुरक्षा, क्षेत्र में शांति, स्थिरता बनाए रखने और सीमापार से मिल रही चुनौतियों से निपटने में केन्द्र तथा राज्य के बीच सहयोग को लेकर चर्चा की गई। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक के बाद पंजाब में गैंगस्टर्स और अपराधियों से निपटने में सरकार की सफलता के लिए कैप्टन सिंह को बधाई दी। उन्होंने संगठित अपराध तथा अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए पंजाब पुलिस तथा इंटेलीजैंस एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए केन्द्र सरकार के हर संभव समर्थन की पेशकश की।
मुख्यमंत्री ने सिंह से आग्रह किया कि मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ की मदद की दरकार है। उन्होंने केन्द्रीय बलों की दो कंपनियों की अपनी मांग दोहराई। कैप्टन सिंह ने संवेदनशील सीमावर्ती राज्य होने के कारण उच्च स्तरीय सुरक्षा नेटवर्क तथा पुलिस का आधुनिक शस्त्रों से लैस होना और जेलों की पूर्ण सुरक्षा पर बल दिया। उनके साथ मुख्य सचिव करने अवतार सिंह और प्रधान सचिव तेजवीर सिंह थे।