मुख्यमंत्री अमरेन्द्र की इंगलैंड से आज होगी स्वदेश वापसी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 12:45 PM

captain amarinder singh punjab cm

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह की शनिवार को इंगलैंड से स्वदेश वापसी हो रही है। मुख्यमंत्री इंगलैंड के व्यक्तिगत दौरे पर गए हुए हैं।

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह की शनिवार को इंगलैंड से स्वदेश वापसी हो रही है। मुख्यमंत्री इंगलैंड के व्यक्तिगत दौरे पर गए हुए हैं। सरकारी हलकों से पता चला है कि कै. अमरेन्द्र सिंह की स्वदेश वापसी के साथ ही कांग्रेस की सियासी गतिविधियों में और तेजी आ जाएगी। केंद्रीय चुनाव आयोग पहले ही गुरदासपुर संसदीय सीट के उप चुनाव का ऐलान कर चुका है। 

कैप्टन  ने आज देर रात स्वदेश वापसी के लिए फ्लाइट पकड़ी। कैप्टन ने स्वदेश रवाना होने से पहले आप्रवासियों के साथ बैठक भी की। आप्रवासी कांग्रेसी नेताओं ने उन्हें हवाई अड्डे पर विदा किया। कैप्टन के कुछ सहयोगी 18 को वापस लौटेंगे। बताया जाता है कि कैप्टन दिल्ली पहुंचने के बाद संभवत: वहां पर रुक सकते हैं, क्योंकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार बारे अभी फैसला लेना है। कै. अमरेन्द्र सिंह ने लंदन में जहां आप्रवासियों के साथ बैठकें की वहीं पर दूसरी तरफ उन्होंने अपनी पुस्तकें लांच की तथा साथ ही आप्रवासियों के बच्चों को पंजाब के साथ जोडऩे के कार्यक्रम को भी लांच किया। पंजाब के कांग्रेसी नेता कै. अमरेन्द्र सिंह की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि गुरदासपुर उप चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है।

कैप्टन की स्वदेश वापसी होते ही पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी उनसे मुलाकात करेंगे। दोनों की बैठक में गुरदासपुर उप चुनाव को लेकर ही चर्चा होनी है। कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। कांग्रेसी हलकों से यह भी पता चला है कि कै. अमरेन्द्र सिंह दिल्ली आते ही कांग्रेस नेतृत्व के साथ भी सम्पर्क साधेंगे, जिसमें वह अपनी विदेश यात्रा के साथ-साथ उन्हें उप चुनाव बारे भी जानकारी देंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल अमरीका में हैं। उनके 22 सितम्बर तक स्वदेश लौटने के आसार हैं। इसलिए गुरदासपुर उप चुनाव में उम्मीदवार बारे कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा फोन पर ही राहुल गांधी के साथ बातचीत किए जाने के आसार हैं। कैप्टन सोमवार को चंडीगढ़ में उपलब्ध होंगे। इससे सरकारी तंत्र के अंदर भी तेजी आ जाएगी तथा साथ ही कांग्रेसी मंत्रियों की गतिविधियां भी चंडीगढ़ में बढ़ जाएंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!