किसान आंदोलन पर लाइव दौरान गर्माए कैप्टन, विरोधियों पर साधा निशाना

Edited By Mohit,Updated: 04 Dec, 2020 08:09 PM

captain amarinder singh facebook live

उन्होंने विरोधी पक्ष को किसान आंदोलन पर राजनीति ना करने को कहा............

जालंधरः किसान आंदोलन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह आज अपने फेसबुक पेज पर लाइव हुए। इस दौरान उन्होंने विरोधी पक्ष को किसान आंदोलन पर राजनीति ना करने को कहा।

किसानों के आंदोलन के बारे में उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सारा पंजाब अपने किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रहा है क्योंकि यह लड़ाई सिर्फ किसानों की नहीं बल्कि हम सब की है लेकिन यह काफी निराशाजनक है कि कुछ राजनीतिक पार्टियां आंदोलन में राजनीति लेकर आने की कोशिश कर रही हैं। मैं उन्हें बस इतना ही कहूंगा कि लोगों को ना भड़काएं और ना ही उनके साथ धोखा करो नहीं तो पंजाबी आपको कभी माफ नहीं करेंगे।

इस मौके कैप्टन ने अकाली दल और आम आदमी पार्टी के बारे में कहा कि अकाली दल और केजरीवाल को झूठ बोलने की आदत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक चालाक और चुस्त आदमी है, जिसको झूठ बोलने की आदत है। प्रकाश सिंह बादल द्वारा पद्म विभूषण वापिस करने पर कैप्टन ने कहा कि यह एक ड्रामा है। उन्होंने कहा कि बादल ने कौन सा बलिदान दिया था, जो उसको पद्म विभूषण दिया गया।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!