कैप्टन ने की PM मोदी से मुलाकात, 550वें प्रकाश पर्व पर किया आमंत्रित

Edited By Vatika,Updated: 03 Oct, 2019 12:43 PM

captain amarinder invite modi for 550th prakash parv celebrations

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने  श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें  न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने पी.एम, को पंजाब के ताजा हालात के बारे में भी जानकारी दी।
PunjabKesari
सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर प्रमुख आयोजन आगामी नवंबर में होंगे, लेकिन अभी से इस उपलक्ष्य में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रकाशोत्सव के मद्देनजर तैयारियां काफी पहले से चल रही हैं।  उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पहली पातशाही के 550वें प्रकाश पर्व के तहत राज्य भर में कराए जाने वाले समारोहों में भाग लेने के लिए देश-विदेश से नानक नाम लेवा संगत को खुला न्योता दिया गया है और इस संगत के ठहरने के लिए प्रमुख स्थलों पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।  राज्य सरकार की ओर से प्रकाश पर्व के मुख्य समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी निमंत्रण भेजा गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!