Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 10:42 AM
1 जुलाई से लागू जी.एस.टी. के कारण कैंटोनमैंट बोर्ड द्वारा चुंगी व टोल टैक्स वसूलना बंद कर दिया था
फिरोजपुर (जैन): 1 जुलाई से लागू जी.एस.टी. के कारण कैंटोनमैंट बोर्ड द्वारा चुंगी व टोल टैक्स वसूलना बंद कर दिया था, लेकिन डेढ़ माह के बाद फिर से बोर्ड ने क्षेत्र की सभी चुंगियां खोलकर बड़े व्हीकलों से टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के बाद सभी चुंगियों को खोल दिया गया और कर्मचारी तैनात कर बड़ी गाडिय़ों को रोक कर टैक्स वसूलना शुरू कर दिया। जिन ट्रक वालों को इस बारे में नहीं मालूम था, कर्मचारियों ने उन्हें कानून से परिचित करवाया।
ऑफिस सुपरिंटैंडैंट मनजीत सिंह हीरा का कहना है कि टोल टैक्स वसूलना जी.एस.टी. के प्रभाव में नहीं आता और इसे वसूला जा सकता है। उन्होंने कहा कि रेट पुराने हैं जैसे कि ट्रकों पर 20 रुपए और कैंटर या छोटे व्हीकलों पर 10 रुपए। टोल टैक्स लगाने संबंधी हमें हैडक्वार्टर से पत्र भी मिल गया है।
हम संघर्ष करेंगे: गुप्ता
पूर्व पार्षद व कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि जिस रोड से व्हीकल गुजरते हैं वह नैशनल हाईवे है और बोर्ड यहां टैक्स नहीं लगा सकता। इसके लिए हम संघर्ष करेंगे और जनता से धक्का नहीं होने देंगे।