जालंधर के पॉश इलाके में चली गोलियां, आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज कई केस
Edited By Tania pathak,Updated: 10 Aug, 2021 12:50 PM
जालंधर में गोली चलने की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के ढोली पैलेस के नजदीक एक महिला निवासी बस्ती शेख़ के घर के बाहर उसके ही दोस्त......
जालंधर: जालंधर में गोली चलने की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के ढोली पैलेस के नजदीक एक महिला निवासी बस्ती शेख़ के घर के बाहर उसके ही दोस्त की तरफ से गोली चलाई गई है। ऐसा भी कहा जा रहा है की दोनों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद उसने इलाके में दो फायर किए।
फिलहाल इसमें किसी भी जान-माल की हानि नहीं हुई है। लेकिन आरोपी फरार हो गया है। सूत्रों की मानें तो इस आरोपी को कई सालों से पुलिस पकड़ने की कोशिश कर रही थी लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here