Edited By Neetu Bala,Updated: 16 Feb, 2024 06:38 PM
एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने 5 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मलोट: पंजाब के मलोट में पैसों के विवाद के चलते गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। इस घटना में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में लंबी थाने की पुलिस ने तीन लोगों और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि जगवीर सिंह पुत्र सुखदर्शन सिंह निवासी बाजक जिला बठिंडा ने लंबी पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसने राजिंदर कुमार नीटा निवासी मॉडल टाउन बठिंडा से पैसे लेने थे। शिकायत कर्ता ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर लालबाई, चन्नू, बिदोवाली होते हुए अपने गांव बाजक जा रहा था। तभी एक वर्ना कार ने उसकी मोटरसाइकिल के साथ उसे टक्कर मार दी और वह गिर गया। तभी वहां एक जैन कार पहुंची जिससे बाहर निकल हैरी ने उस पर पिस्तौल से गोली चला दी।
शिकायतकर्ता को घायल अवस्था में बादल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुलिस ने बयान के बाद हैरी पुत्र राजिंदर सिंह उर्फ नीटा निवासी मॉडल टाउन बठिंडा, संजीव कुमार पुत्र तरसेम सिंह निवासी बल्ला राम नगर बठिंडा और राजन पुत्र गुरमीत सिंह निवासी बल्ला राम नगर बठिंडा और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 17 दिनांक 15/2/24 अ/धा 307,323,148,149 आईपीसी व 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ए.एस.आई. जगदीश सिंह कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here