Edited By Vatika,Updated: 07 Jun, 2022 12:59 PM
भगवंत मान की तरफ से ट्वीट करके पंजाबियों को बधाई दी गई है।
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब के बजट सैशन की तारीख़ों का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब का बजट 27 जून को पेश किया जाएगा। बजट सत्र 24 से 30 जून तक चलेगा। इसका ऐलान आज हुई पंजाब कैबिनेट मीटिंग दौरान किया गया।
इस संबंधित मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से ट्वीट करके पंजाबियों को बधाई दी गई है। उन्होंने लिखा है कि पंजाब के इतिहास में पहली बार आम लोगों की राय के साथ बना आम लोगों का बजट पेश होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग दौरान फ़ैसला किया गया है कि बजट सत्र 24 जून से 30 जून तक चलेगा और 27 जून को आम लोगों का बजट पेश किया जाएगा।