Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 10:00 AM
फिरोजपुर भारत-पाक बार्डर पर बी.एस.एफ. की 87 बटालियन ने 3 किलो 600 ग्राम हैरोइन और एक पाकिस्तानी मोबाइल फोन की सिम सहित बाप-बेटे 2 कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हैरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 करोड़ रुपए है।
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर भारत-पाक बार्डर पर बी.एस.एफ. की 87 बटालियन ने 3 किलो 600 ग्राम हैरोइन और एक पाकिस्तानी मोबाइल फोन की सिम सहित बाप-बेटे 2 कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हैरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 करोड़ रुपए है।
इस संबंधी आर.एस. कटारिया डी.आई.जी. सीनियर पब्लिक रिलेशन अफसर बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि प्रात: बी.ओ.पी. कडमा के एरिया में किसान निर्मल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह और उसका बेटा गुरजीत सिंह वासी गांव नरीले जिला तरनतारन खेती करने के लिए तार के पार (बार्डर पर ) पीने वाले पानी का एक कैम्पर लेकर गए। 87 बटालियन में तैनात बी.एस.एफ. गार्ड ने लौटते समय उनके पास एक और पानी का कैम्पर देखा तो उसे शक हो गया और तलाशी लेने पर बी.एस.एफ. गार्ड ने 3 किलो 600 ग्राम हैरोइन और एक पाकिस्तानी सिम सहित उनको हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई हैरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 18 करोड़ रुपए है।