Punjab : पहले बीच रास्ते रोक की मारपीट, फिर घर में घुस दे गए इस वारदात को अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 06 Nov, 2024 11:27 AM

broke into the house and attacked

जिले में एक मामला सामने आया है, जहां कुछ व्यक्तियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है।

बठिंडा : जिले में एक मामला सामने आया है, जहां कुछ व्यक्तियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट कर सामान चोरी कर ली। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, गांव सिवियां निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुखचैन सिंह, राजवीर सिंह, मनी सिंह, जशन और माहनी सिंह   निवासी सिवियां  ने उसे रास्ते में रोका और उसके साथ मारपीट की।

बाद में आरोपियों ने उसके भाई संदीप सिंह के घर में घुसकर उसके भाई और पिता के साथ मारपीट की और घर का फर्नीचर भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी दुकान से सामान भी चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 आरोपियों सुखचैन सिंह और राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!