लाल जोड़े में सजी दुल्हन पहली रात पति को बोली, ‘मैं किसी और की हूं फिलहाल...’

Edited By Vaneet,Updated: 25 Jan, 2020 02:25 PM

bridal cheated her husband

अपने सपनों की राजकुमारी से शादी करने के बाद दूल्हे के अरमान तब चूर-चूर हो गए...

फिल्लौर(भाखड़ी): अपने सपनों की राजकुमारी से शादी करने के बाद दूल्हे के अरमान तब चूर-चूर हो गए, जब लाल जोड़े में सजी उसकी पत्नी ने साफ-साफ उसे कह दिया कि वह किसी ओर की है और वह उसे हाथ ना लगाए। 

जानकारी मुताबिक कुछ दिन पहले गांव मुकन्दपुर का रहने वाला नौजवान जो विदेश से विवाह करवाने के लिए आया था, उसका विवाह पास के गांव की लड़की के साथ तय हो गया। लड़की परिवार वालों की माली हालत अच्छी ना होने के कारण विवाह का पूरा खर्च लड़के के परिवार वालों की तरफ से ही किया गया था। जैसे ही दूल्हा विवाह के लिए लड़की के घर पहुंचा तो मंडप में एक शख्ख्स ऐसा भी था, जो था तो लड़की का प्रेमी परन्तु पूरे समारोह में दुल्हन का भाई बन कर घूम रहा था। यही नहीं, जब लड़की की विदाई होने लगी तो प्रेमी ने भाई का फर्ज अदा करते हुए डोली वाली कार को खुद धक्का भी लगाया।

नशे में धुत होकर प्रेमी पहुंचा दुल्हन के ससुराल
जैसे ही लड़की की डोली पति के घर पहुंची तो रात के समय लड़के परिवार के लोग नई दुल्हन के पास बैठे अपनी, रस्में निभा रहे थे तो रात को उसका प्रेमी नशे की हालत में उसके ससुराल घर पहुंच गया। लड़के और उसके परिवार वालों को लगा कि भाई-बहन में ज्यादा प्रेम होगा, जिस कारण वह उसके पीछे शराब पीकर पहुंच गया। लड़की के पति ने उसे किसी तरह देर रात समझा कर वहां से वापस भेज दिया, जब पति-पत्नी रात को अपने कमरे में बैठे थे तो उसकी पत्नी ने पति को स्पष्ट कह दिया कि वह किसी ओर की अमानत है, वह उसे हाथ ना लगाए। लड़की के मुंह से यह बात सुन कर लड़का हैरान रह गया और चुप हो गया।

गहनों समेत फरार हुई दुल्हन
इससे पहले कि दूल्हा सुबह के समय किसी के साथ बात करता, उसकी दुल्हन पहने हुए गहने और नकदी समेत गायब थी। लड़के वालों ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पति के फोन पर उसकी पत्नी का फोन आया। उसने कहा कि उसकी तलाश करने की जरूरत नहीं, वह वहां पहुंच चुकी है, जहां उसे पहुंचना चाहिए था, इसके बाद उक्त सारा मामला लड़के वालों ने पुलिस के ध्यान में लाया।

प्रेमी के साथ समझौता कर शिकायत ली वापस
इसके बाद नवविवाहिता लड़की अपने प्रेमी के साथ अदालत में पेश हो गई। उसने अदालत में बताया कि उसका विवाह उसके परिवार वालों ने उसकी मर्जी के बिना विदेश से आए लड़के के साथ कर दिया, जबकि वह अपने प्रेमी के साथ विवाह करवाना चाहती थी। अब वह अपने पति को छोड़ कर प्रेमी के पास आ चुकी है। उसे न्याय दिलाया जाए। दूसरी तरफ जब पति को पूरी घटना का पता लगा तो वह लड़की के प्रेमी को मिला। यह भी पता लगा है कि विवाह में लड़के परिवार की तरफ से 
किया गया पूरा खर्च उनको वापस कर दिया गया और लड़की अब खुशी के साथ अपने प्रेमी के पास चली गई। लड़के (दुल्हे) ने पुलिस के पास जो शिकायत की थी, वह वापस ले ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!