Breaking : पंजाब के इस इलाके में प्रेमी जोड़े के शव बरामद, फैली सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Nov, 2024 08:00 PM

breaking bodies of lovers found in mohali

पंजाब के मोहाली से सनसनीखेज भरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोहाली में लड़का-लड़की की संदिग्ध हालातों में शव बरामद हुए हैं, जिसके बाद में इलाके में सनसनी फैल गई है।

मोहाली : पंजाब के मोहाली से सनसनीखेज भरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मोहाली में लड़का-लड़की की संदिग्ध हालातों में शव बरामद हुए हैं, जिसके बाद में इलाके में सनसनी फैल गई है। 

सूत्रों का कहना है कि प्रेम संबंधों के चलते उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। लड़की के गले में निशान पाए गए हैं, जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि लड़के ने पहले युवती को मौत के घाट उतारा गया और बाद में खुद भी खुदकुशी कर ली। सूत्रों का कहना है कि लड़की अपने प्रेमी से मिलने गई थी, जिसके चलते गुस्से में आए लड़के ने कमरे में आकर पहले युवती को जान से मारा है और बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया है। लड़का यू.पी. का रहने वाला बताया जा रहा है जोकि किराए के मकान में रहता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है तथा घटना की जांच कर रही है और शवों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से दोनों के शव कमरे में पड़े थे, जिसके बारे में लोगों को आज पता चला है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!