Edited By Paras Sanotra,Updated: 24 Aug, 2023 04:03 PM

पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा पर मारपीट व किडनैपिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके चलते पीड़ित पक्ष के द्वारा उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं अब इस मामले में सियासत भी गरमाने लगी है।
बता दें कि 'आप' के द्वारा अब सुखजिंदर सिंह रंधावा पर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। 'आप' की तरफ से प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रंधावा पर जम कर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चंडीगढ़ पुलिस पर दबाव बनाया और उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह पर पर्चा दर्ज़ होना चाहिए और पीड़ित नौजवान को इंसाफ मिलना चाहिए।
गौरतलब है कि सुखजिंदर रंधावा के बेटे पर नरवीर सिंह नाम के शख़्स द्वारा मारपीट के अलावा किडनैपिंग के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ के एक 5 स्टार होटल में हंगामा हुआ था। इस दौरान दो पक्षों के बीच बहस के बाद झड़प हुई थी। इसके बाद दूसरा पक्ष पुलिस के पास पहुंचा और उदयवीर सिंह के खिलाफ शिकायत की। वहीं अब इस मामले को लेकर रंधावा विरोधियों के निशाने पर हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here