Edited By Kalash,Updated: 13 Mar, 2024 10:25 AM
फिरोजपुर के गोलबाग में एक युवक की नशे के कारण मौत हो जाने का मामला सामने आया है
फिरोजपुर : फिरोजपुर के गोलबाग में एक युवक की नशे के कारण मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने 2 व्यक्तियों के खिलाफ 304, 34 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में बाग सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गोलबाग सिटी फिरोजपुर ने बताया कि उसका 19 वर्ष का लड़का नशे का आदी थी। उसे पहले नशा छुड़ाओ केन्द्र में दाखिल करवाया गया था।
यह भी पढ़ें : Action Mode में CM मान, आज बुलाई पुलिस विभाग की अहम बैठक
बाग सिंह ने बताया कि 10 मार्च को सुबह करीब 10 बजे गब्बर पुत्र कृष्ण सिंह निवासी गोलबाग उसके घर के पास चौंक से गोरे को स्कूटरी पर बिठाकर पता नहीं कहां ले गया। उसे आरोपी गब्बर और चांद पुत्र पप्पू ने शराब पिलाने के बाद कोई अन्य नशा दे दिया। इससे गोरा की हालत खराब हो गई और उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पैक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here