Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 03:20 PM
गांव संगतपुरा नहरी पुल के निकट से एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सिविल लाइन अमोलक सिंह ने पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में पत्रकारों को बताया कि,.......
बटाला(बेरी): गांव संगतपुरा नहरी पुल के निकट से एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. सिविल लाइन अमोलक सिंह ने पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति में पत्रकारों को बताया कि पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट के इंचार्ज ए.एस.आई. अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए जब गांव संगतपुरा के निकट पहुंचे तो किसी राहगीर ने सूचना दी कि पुल ड्रेन संगतपुरा के निकट एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा है।
चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच बुजुर्ग का शव कब्जे में लेकर इस बारे पूछताछ की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई जिसके बाद शव को पहचान हेतु सिविल अस्पताल बटाला में शवगृह में रखवा दिया है।