बटाला के बाद तरनतारन में धमाका,2 की मौत

Edited By swetha,Updated: 05 Sep, 2019 11:08 AM

तरनतारन के नजदीकी गांव पनडोरी गोला के पास कलेर गांव के खाली जगह पर अचानक ब्लास्ट होने से 2 व्यक्तियों के मौत हो गई और 1 व्यक्ति जख्मी हो गया।

तरनतारन(रमन): तरनतारन के नजदीकी गांव पनडोरी गोला के पास कलेर गांव के खाली जगह पर अचानक ब्लास्ट होने से 2 व्यक्तियों के मौत हो गई और 1 व्यक्ति जख्मी हो गया। देर रात में जोरदार ब्लास्ट से आसपास क्षेत्र में अफरातफरी व दहशत व्याप्त हो गई। वहीं जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है।  सूत्रों के अनुसार कुछ मजदूरों द्वारा एक खाली जगह में खुदाई कर गड्ढा खोदा जा रहा था। इसी दौरान जमीन में दबी गे्रनेड या बम जैसी कोई चीज ब्लास्ट हो गई। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह हैप्पी  निवासी बछड़े, विक्रमजीत सिंह विक्की  निवासी कदगिल गांव की इस ब्लास्ट के दौरान मौत हो गई, जबकि गुरजंट सिंह पुत्र रेसम सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है उसे एक निजी अस्पताल में तरनतारन में दाखिल करवाया गया है। मौके पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंच गए और डॉग स्क्वायड की मदद से सारी जानकारी एकत्र की जा रही है। 
इस बाबत एस.एस.पी. ध्रुव दहिया ने बताया कि मजदूरों द्वारा एक जगह पर खुदाई की जा रही थी जिस दौरान यह  ब्लास्ट अचानक हो गया जिसमें 2 व्यक्तियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना का आतंकी वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!