Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Sep, 2021 03:04 PM
27 सितंबर को भारत बंद को लेकर आज संगरूर के तपा मंडी में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
तपा मंडी (शाम, गर्ग): 27 सितंबर को भारत बंद को लेकर आज संगरूर के तपा मंडी में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में भाकियू के ब्लॉक जनरल सचिव दर्शन सिंह चीमा के निर्देशों पर इकाई साधू के प्रधान राज सिंह सिद्धू का नेतृत्व में बलदेव सिंह इकाई प्रधान दराज, राम सिंह इकाई प्रधान मेहता, लखविंदर सिंह और जगतार सिंह इकाई प्रधान ढिल्लवां आदि शामिल थे।
इस मौके पर उन्होंने संबोधन करते हुए कह कि 27 सितंबर को भारत बंद की तैयारी पूरे जोरों- शोरों से चल रही है। जिसमें किसानों का पूरा जोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान जत्थेबंदी कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए पिछले 10 महीनों से दिल्ली में संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार टस से मस नहीं हो रही है। किसान नेताओं ने आगे बताया कि आज के समय की सरकारों ने इस क्षेत्र की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने आगे कहा कि अगर मोदी सरकार इन कृषि कानूनों के रद्द नही किया तो यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। रैली के दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे 27 सितंबर को भारत बंद में उनका ज्यादा से ज्यादा सहयोग दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वे 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर बरनाला में भी रैली की जा रही है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here