पंजाब भाजपा ने गठित की स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
Edited By Kalash,Updated: 29 Feb, 2024 02:49 PM
किसान आंदोलन ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। इस लिए भाजपा ने स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी बनाई है
चंडीगढ़: किसान आंदोलन ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। इस लिए भाजपा ने स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी बनाई है। इसकी कमान सुनील जाखड़ द्वारा संभाली गई है। इसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर को भी महिला प्रचार कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें : School Timing: पंजाब में बदला Schools का समय, जानें कब से लागू होंगे आदेश
सुनील जाखड़ इस कमेटी के चैयरमैन और संयोजक है जबकि राकेश राठौड़, अनिल सरीन और दयाल सोढ़ी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा ने 3 वरिष्ठ नेताओं को मेनिफेस्टो विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसमें सोम प्रकाश, अश्विनी रॉय खन्ना मुख्य भूमिका में होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here