कोरियोग्राफर के घर लुटेरों का बड़ा कांड, पहले मां को बनाया बंधक फिर...

Edited By Urmila,Updated: 27 Dec, 2023 01:33 PM

big scandal of robbers in choreographer s house

मोहाली के खरड़ से लुटेरों द्वारा वारदात देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार खरड़ स्थित शिवजोत एनक्लेव में 2 लुटेरों ने कोरियोग्राफर रजनीश के घर को निशाना बनाया है।

पंजाब डेस्क: मोहाली के खरड़ से लुटेरों द्वारा वारदात देने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार खरड़ स्थित शिवजोत एनक्लेव में 2 लुटेरों ने कोरियोग्राफर रजनीश के घर को निशाना बनाया है। लुटेरे 25 तोले के गहने व 5 लाख की नकदी को ले फरार हुए हैं। घटना रात 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरियोग्राफर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

रजनीश ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि वह फिल्मों में कोरियोग्राफर का काम करता है। वह होशियारपुर का रहने वाला है। घर में उसके अलावा पत्नी व दो बच्चे व वृद्ध मां रहती हैं। पत्नी व बच्चे मायके गए हुए थे और उसकी मां घर में अकेली थी। उसे किसी प्रोग्राम में जाना था जिसके चलते वह करीब पौने 9 बजे घर से निकल गया। इसके बाद ताक में बैठे लुटेरे घर में घुस आए। 

लुटेरों ने दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने कहा कि उन्हें रजनीश ने भेजा है। तो उसकी मां ने दरवाजा खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खुला लुटेरे धक्का दे घर के अंदर घुस गए। मां को बंधक बना बाथरूम में बंद कर दिया। लुटेरों ने मां को धमकिया दे घर में नकदी व गहने बारे पूछा और वह 25 तोले सोना व गहने लेकर फरार हो गए। जब वह घर लौटा तो उस समय उक्त वारदात के बारे में पता चला। आसपास डर का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज जांच में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!