शिक्षा विभाग की ओर से अपाहिज कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, किया यह ऐलान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Oct, 2020 04:00 PM

big relief for disabled employees from education department

इसमें समूह विभागों के फ्रंट लाइन के स्टाफ को आई.जी.ओ.टी. प्लेटफार्म द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स मुकम्मल करने.....

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला की हिदायतों पर स्कूल शिक्षा विभाग ने अपाहिज कर्मचारियों को दीक्षा एप की ट्रेनिंग से छूट देने का फैसला किया है। यह जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक वक्ता ने बताया कि कोविड-19 के बारे में दीक्षा प्लेटफार्म पर संगठित सरकारी ऑनलाइन ट्रेनिंग (आई.जी.ओ.टी.) संबंधी परसोनल विभाग की ओर से हिदायतें जारी की गई थीं।

इसमें समूह विभागों के फ्रंट लाइन के स्टाफ को आई.जी.ओ.टी. प्लेटफार्म द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स मुकम्मल करने के लिए लिखा गया था। प्रोग्रेसिव फेडरेशन फॉर द ब्लाइंड की ओर से दिए गए मांग पत्र के संबंध में शिक्षा विभाग ने नेत्रहीन कर्मचारियों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए दीक्षा एप ट्रेनिंग से छूट देने का ऐलान किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!