Expose: 'आंटी' का High Profile धंधा.. नहीं आती थी Police के भी हाथ, पढ़ें हैरान कर देने वाला पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 16 Sep, 2023 08:54 AM

big raid aunty high profile business expose

इससे पहले भी यहां एक बार पुलिस ने छापामारी की थी परन्तु उसको भी एक सीनियर पुलिस अधिकारी का फोन आने के कारण वापस मुड़ना पड़ा था।

पटियाला: शाही शहर पटियाला की जड़ में पड़ते गांव चौरा नजदीक चल रहे हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश हो गया है। अर्बन एस्टेट पुलिस ने देर रात छापामारी करके देह व्यापार चलाने वाली मुख्य आरोपी समेत 6 लड़कियां और 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। देह व्यापार चलाने वाली इतनी पावरफुल थी कि वह किसी की नहीं कुछ नहीं समझती थी। उसके कई पुलिस अफसरों के साथ हाई प्रोफाइल संबंध थे।

जानकारी अनुसार यह देह व्यापार यहां लम्बे समय से चल रहा था, जिससे आस-पास के लोग भी बहुत दुखी थे। यह एरिया चाहे हलका सनौर विधान सभा क्षेत्र का एरिया है परन्तु यह अर्बन एस्टेट पुलिस के अधीन आता है। लम्बे समय से इस देह व्यापार की पुलिस को भी जानकारी थी परन्तु एक लम्बी मिलीभगत होने के कारण इस देह व्यापार की प्रमुख को कोई हाथ ही नहीं डाल रहा था। मिली जानकारी अनुसार आम आदमी पार्टी के एक सीनियर मोस्ट नेता को भी इसकी भनक पड़ गई थी। उसने इस देह व्यापार प्रति पहले भी काफी रोष जाहिर किया था परन्तु देह व्यापार चलाने वाली सरबजीत तेजी ने ऐसा मकड़ जाल बुना हुआ था कि वह किसी की पेश नहीं जाने देती थी। इससे पहले भी यहां एक बार पुलिस ने छापामारी की थी परन्तु उसको भी एक सीनियर पुलिस अधिकारी का फोन आने के कारण वापस मुड़ना पड़ा था।

देह व्यापार चलाने वाली बाहर से भी कर रही थी लड़कियां सप्लाई
मिली जानकारी अनुसार इस देह व्यापार चलाने वाली से भी लड़कियां सप्लाई करती थी और यह व्यापार बहुत बड़ा फैला हुआ था। हैरानी की बात है कि इतना बड़ा रैकेट शहर में चल रहा हो और पुलिस कुंभकर्णी नींद सोई पड़ी हो, यह एक बड़ा सवाल निकल कर सामने आ रहा है। आज भी इस केस को कई पुलिस अफसर दबाते देखे गए। जानकारी अनुसार जिस समय पर पुलिस यहां पहुंची, उस मौके यहां एक दर्जन से अधिक हाई प्रोफाइल लड़कियां थीं।

10 से 15 हजार रुपए एक रात का किया जाता था वसूल
पंजाब केसरी को पुलिस के एक अंदरूनी विशेष सूत्र ने स्पष्ट तौर पर बताया कि इस देह व्यापार में एक रात का 10 से 15 हजार रुपए वसूल किया जाता था और रुटीन इस देह व्यापार पर कम से कम एक घंटे का 5000 रुपए रेट था। पहले भी लुक छिप कर कई पुलिस कर्मचारी इसका विरोध करते रहे परन्तु देह व्यापार चलाने वाली इतनी पावरफुल थी कि उसके सामने किसी की नहीं चलती थी। यह गंदा रैकेट पटियाला शहर में गंदगी फैला रहा था।

केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, कानून अनुसार होगी कार्रवाई : एस.एच.ओ.
इस संबंधी एस.एच.ओ अर्बन एस्टेट के साथ संपर्क बनाया तो उन्होंने कहा कि वह कुछ समय पहले ही इस थाने में लगे हैं और सूचना मिलने के बाद उन्होंने देर रात को रेड़ करके सरबजीत कौर सहित 8 लड़कियां और व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके खिलाफ दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि कानून अनुसार सख्त कार्रवाई होगी।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!