Edited By Urmila,Updated: 09 Nov, 2024 10:08 AM

गांव सलेमपुर में बीती रात एक व्यक्ति ने आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी।
टांडा (वरिंदर पंडित) : गांव सलेमपुर में बीती रात एक व्यक्ति ने आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर एक महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह महिला आरोपी के भाई की सास थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 12 बजे एक युवक ने महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगजीत सिंह की पत्नी बलविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here