AAP नेता की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, सुखबीर बादल का करीबी Leader गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 14 Sep, 2024 01:43 PM

big action in aap leader s murder case

आम आदमी पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डी.सी. के हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डी.सी. के हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मर्डर केस में अकाली नेता तेजिंदर सिंह इकलोहा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि उक्त मामले में मुख्य आरोपी रंजीत सिंह निवासी इकलोहा को पहले काबू कर लिया गया था लेकिन भाई फरार है। बताया जा रहा है कि तेजिंदर सिंह इकलोहा अकाली नेता सुखबीर बादल का बहुत करीबी था।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार तेजिंदर सिंह को आज दोपहर अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं बता दें कि मुख्य आरोपी रंजीत का 3 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस की और रिमांड मांगा गया ताकि गहराई से पूछताछ की जा सके। उक्त मामले को पॉलिटिकल मर्डर बताया जा रहा है जिसमें कई अन्य के शामिल होने की संभावना है। जिसके चलते जज ने दोनों ओर से सुनवाई करते हुए आरोपी रंजीत को 2 दिन को रिमांड दिया।

गौरतलब है कि आप किसान विंग के प्रमुख तरलोचन सिंह उर्फ डी.सी. की तब गोलियां मार कर हत्या कर दी गई जब वह अपने खेत से काम कर घर वापिस आ रहे थे। खून से लथपथ तरलोचन सिंह के बेटे ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने तरलोचन सिंह उर्फ डी.सी. मृत घोषित कर दिया था। बताया जा रहा कि तरलोचन सिंह गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहे थे लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!