20 घंटों की बारिश ने खोली कैप्टन-बादलों के 20 सालों के विकास की पोलः मान

Edited By Mohit,Updated: 19 Aug, 2019 09:52 PM

bhagwant mann

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान ने कहा कि हर बार 20 घंटों की बारिश कैप्टन और बादल सरकारों.............

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और संसद मैंबर भगवंत मान ने कहा कि हर बार 20 घंटों की बारिश कैप्टन और बादल सरकारों के पिछले 20 सालों के विकास की पोल खोल देता है। यहां जारी बयान में भगवंत मान ने कहा कि 20 घंटें लगातार वर्षा आ जाए तो खेत और शहर जलमग्न हो जाते हैं, जिससे किसानों, कारोबारियों और आम लोगों का भारी नुकसान होता है। इसके लिए कोई और नहीं बल्कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह और बादल जिम्मेदार हैं। 

उन्होंने कहा कि बरसाती नालों की सफाई कागजों में ही हो रही है। सियासी दखलअंदाजी, तकनीकी नालायकियां व रिश्वतखोरी ने सड़कों और लिंक सड़कों के नीचे कुदरती बहाव को तबाह कर दिया है। मोहाली, लुधियाना सहित पंजाब का कोई गांव ऐसा नहीं जो लैंड माफिया की मार से बचा हो। मान ने कहा कि ऐसा गैर कानूनी निर्माण सत्ताधारियों और प्रशासन की मिली भगत के बिना संभव नहीं, जिसका खामियाजा उन आम लोगों को भुगतना पड़ता है जो लैंड माफिया का शिकार बनते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!