Edited By Vatika,Updated: 20 Mar, 2019 01:09 PM
बहबल कलां गोली कांड में गिरफ़्तार किए गए मोगा के पूर्व एस.एस. पी. चरणजीत शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। एस. आई. टी. ने अब चरणजीत शर्मा को कोटकपूरा कांड में भी नामज़द कर लिया है।
फरीदकोट (जगतार): बहबल कलां गोली कांड में गिरफ़्तार किए गए मोगा के पूर्व एस.एस. पी. चरणजीत शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। एस. आई. टी. ने अब चरणजीत शर्मा को कोटकपूरा कांड में भी नामज़द कर लिया है।
एस. आई. टी. ने शर्मा को कोटकपूरा केस में अधिकारिक रूप में गिरफ़्तार करने के लिए फरीदकोट की एकता उप्पल की अदालत से 25 मार्च का प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया है। बता दें कि एस. आई. टी. ने पूर्व एस.एस. पी. चरणजीत शर्मा को 27 जनवरी को होशियारपुर स्थित उनकी रिहायश से गिरफ़्तार किया था। इस बीच शर्मा ने अदालत में जमानत की अर्ज़ी दायर की थी जिसको अदालत ने दलीले सुनने से रद्द कर दिया था।