नाबालिग लड़के को जिंदा जलाने का मामला: तीनों आरोपी 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Vatika,Updated: 26 Nov, 2019 09:10 AM

beaten murder case

मुस्सा चुंगी क्षेत्र में पुलिस को मिले अधजले शव के मामले में पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मानसा(जस्सल): मुस्सा चुंगी क्षेत्र में पुलिस को मिले अधजले शव के मामले में पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार बीते कल थाना सिटी-1 पुलिस को मुस्सा चुंगी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के जसप्रीत सिंह का अधजला शव बरामद हुआ था। मौके पर पहुंची फोरैंसिक टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मृतक के सबसे पहले हाथ-पांव बांधे गए थे और इस उपरांत वारदात को अंजाम दिया गया था। वहीं सिटी पुलिस ने शव का बाद दोपहर पोस्टमार्टम करने के उपरांत अंतिम संस्कार कर दिया था।

सिटी पुलिस ने मृतक के पिता सूरत सिंह के बयान पर उसके बड़े बेटे कुलविंदर सिंह के साथ प्रेम विवाह करवाने वाली लड़की राजू कौर के भाई जशन सिंह, मौसी के लड़के गुरजीत सिंह व एक अन्य युवक राजू वासी मानसा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. मानसा हरजिंदर सिंह गिल के अनुसार उक्त वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को काबू कर आज अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सिटी-1 पुलिस को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!