बीच सड़क नौजवानों ने पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Edited By Vatika,Updated: 20 Sep, 2019 01:34 PM

beaten husband wife

मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में एक नौजवान को गंभीर रूप से घायल करने का समाचार प्राप्त हुआ है जिसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

गुरदासपुर (विनोद,ह रमनप्रीत): मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में एक नौजवान को गंभीर रूप से घायल करने का समाचार प्राप्त हुआ है जिसे गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वाय़रल हो रहा है। 
PunjabKesari
इस सम्बन्धी घायल की पत्नी अलका ने बताया कि उसका पति रिंकू पुत्र कुलवंत राज निवासी साधु चक्क कोठे स्कूल से अपने बच्चे को लेने गया हुआ था। वापिस गांव आने पर वह करीब 12 बजे अपने घर के बाहर पुली पर खड़ा था। इस दौरान गांव के ही नौजवानों ने आकर हमारे घर के सामने प्लाट में से हमारा सुहागा उठा कर सड़क के बीच रख दिया। 

विरोध करने पर लाडी व दर्शन ने मेरे पति से गाली-गलौच कर उसकी मार-पीट करनी शुरू कर दी। वह उनसे जान छुड़ा कर अपने घर आया तो उन्होंने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिल कर हमारे घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान जब मैं अपने पति को छुड़वाने लगी तो उन्होंने मेरे साथ भी मार-पीट की। इस सम्बन्धी पुलिस स्टेशन सदर की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!