Edited By Kamini,Updated: 01 Apr, 2025 04:55 PM

पंजाब के फाजिल्का में लैपटॉप से बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव सलेमशाह में एक घर में लैपटॉप फटने की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब के फाजिल्का में लैपटॉप से बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव सलेमशाह में एक घर में लैपटॉप फटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, लैपटॉप एक कमरे में चार्ज पर लगाया था और घर के सदस्य साथ वाले घर में बैठे थे। इसी बीच उनके घर में धूंआ निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। इस दौरान कमरे में पड़ा बेड, अलमारी और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बुजुर्ग माता का देहांत हो गया था, जिसके चलते पूरा परिवार अस्थियां लेकर गया था और वापस आने पर पड़ोस में रहती बुजुर्ग महिला के घर पर बैठा था। उनके बच्चों ने लैपटॉप का इस्तेमाल करके चार्ज लगा दिया था। इसी बीच उक्त हादसा हो गया। मौके पर तुरन्त फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड विभाग ने मौके पर पहुंच कर स्थित पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान पीड़ित परिवार का करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इस दौरान गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here