बटाला फैक्ट्री ब्लास्टः घायलों का हाल जानने पहुंचे कैप्टन

Edited By Vatika,Updated: 06 Sep, 2019 01:01 PM

batala factory blast

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह शुक्रवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में  घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।

बटाला:  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह शुक्रवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में  घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे।  इस मौके पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। 
 

ज्ञात रहे कि बटाला स्थित पटाखा फैक्टरी में बुधवार को हुए विस्फोट में 23 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को भी राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि एन.डी.आर.एफ. की टीम मलबे को टटोल रही है ताकि यदि कोई व्यक्ति वहां अब भी फंसा हुआ है, तो उसे बचाया जा सके।इसी बीच, सिविल अस्पताल में कुछ पीड़ित परिवारों ने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि फैक्टरी बंद करवाने का बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद इसे बंद नहीं कराया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!