मणिमहेश यात्रा पर गए बरनाला के श्रद्धालु की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 29 Aug, 2019 08:41 PM

barnala devotee went on manimahesh yatra death

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में प्रसिद्ध तीर्थ मणिमहेश की कठिनतम यात्रा के दौरान एक और श्रद्धालु की मौत होने का समाचार है...

शिमला/बरनाला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में प्रसिद्ध तीर्थ मणिमहेश की कठिनतम यात्रा के दौरान एक और श्रद्धालु की मौत होने का समाचार है। पुलिस ने बताया कि श्रद्धालु की शिनाख्त पंजाब के बरनाला जिले के तपा मंडी निवासी कुलविंदर सिंह के रूप की गई है। 

बताया जाता है कि कुलविंदर को ऊंचाई पर सांस लेने में दिक्कत होने पर तबीयत बिगड़ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सीजन में मणिमहेश यात्रा शुरू होने पर कठिनतम चढ़ाई चढ़ते हुए अब तक तीन श्रद्धालु बीच रास्ते में दम तोड़ चुके हैं। पुलिस के अनुसार कुलविंदर अपने दोस्तों के साथ मणिमहेश यात्रा पर गया था। बचाव दल ने उसका शव भरमौर अस्पताल पहुंचाया है। इससे पहले पठानकोट और दिल्ली का एक-एक श्रद्धालु भी यात्रा के दौरान दम तोड़ चुका है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!