Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Nov, 2026 03:16 PM

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट मोगा सागर सेतिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला मोगा में जिन लिंक सड़कों पर स्कूल स्थित हैं...
मोगा(बिन्दा): डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट मोगा सागर सेतिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला मोगा में जिन लिंक सड़कों पर स्कूल स्थित हैं, उन सड़कों पर स्कूल खुलने के समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक तथा स्कूलों की छुट्टी के समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक टिप्परों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
सागर सेतिया ने बताया कि पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, स्कूलों की छुट्टी के समय टिप्परों के आवागमन के कारण बच्चों के साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 26 जनवरी, 2027 तक लागू रहेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here