बाजवा ने CM मान को लिखा पत्र, रखी ये मांग

Edited By Vatika,Updated: 13 Mar, 2023 02:56 PM

bajwa wrote a letter to cm mann putting this demand

भाषा विभाग को कम से कम एक करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की जाएं।

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए पूर्ण बजट के बाद आप सरकार विरोधियों के निशाने पर है।

आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को बजट में पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए कोई भी राशि ना रखने, पंजाबी और पंजाबियत बारे एक पत्र लिखा है। बाजवा ने पत्र के माध्यम से संबोधित करते हुए लिखा कि सरकार द्वारा 2023-24 के लिए पेश किए बजट में पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए एक भी पैसा नहीं रखा गया। पंजाब को पंजाब बनाए रखने के लिए तीन करोड़ पंजाबियों की मातृभाषा को बढ़ावा देना हमारा सांझा सरोकार है। जिसके चलते बाजवा ने सरकार से मांग की है कि पंजाब कला परिषद चंडीगढ़ के लिए बजट में कम से कम 2 करोड़ रुपए और भाषा विभाग को कम से कम एक करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की जाएं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!